फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इंटरलॉक मार्ग बनवाने के लिए प्रदर्शन कर राज्यसभा सांसद से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
सांसद मि​थिलेश कुमार को ज्ञापन देते रनमस्तपुर बुजुर्ग गांव के लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
देवकली। त्वरित योजना के अंतर्गत स्वीकृत इंटरलॉक मार्ग ग्राम पंचायत रनमस्तपुर बुजुर्ग में बनाने के बजाय उसके मजरा मानपुर गौंटिया में बनाए जाने से रनमस्तपुर के लोग बेहद खफा हैं। सड़क निर्माण में विधायक चेतराम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराज गांव वाले मंगलवार को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार से मिले। उन्होंने प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन दिया और स्वीकृत प्रस्ताव में मार्ग की लंबाई बढ़ाकर उसे गांव में बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

रनमस्तपुर बुजुर्ग निवासी बहादुर लाल, राम बहोरे, विजय भारती, सुशील कुमार, संतोष कुमार, विमला देवी, रामरती आदि ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनके गांव से एक किमी लंबा मानपुर गौंटिया तक इंटरलॉक का प्रस्ताव पास हुआ, जबकि दोनों गांव की दूरी 1200 मीटर है।
विधायक ने उनके साथ पक्षपात कर जेई से कहकर मानपुर गौंटिया से काम शुरू करा दिया। उन्होंने राज्यसभा सांसद से 200 मीटर अतिरिक्त मार्ग का एस्टीमेट पास करा कर उसे गांव तक जोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक चेतराम ने पक्षपात के आरोप को नकारते हुए कहा कि मानपुर गौंटिया में कोई पक्की सड़क नहीं बनी थी। इसलिए वहीं से इंटरलॉक मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया। रनमस्तपुर गांव तक मार्ग का कुछ हिस्सा छूटने पर दोबारा एस्टीमेट पास करा कर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें