फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
पुवायां में सीओ कार्यालय पर नामजदों की गिरफ्तारी की  मांग लेकर पहुंचे मड़ैया खांड़ेपुर के ग्राम
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के गांव मड़ैया खाड़ेपुर के जगदीश (45) की हत्या की कोशिश के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे ग्रामीण शनिवार को सीओ कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आरोपियों से जगदीश और उनके परिजनों की जान को खतरा बताया।
विज्ञापन

जगदीश के पुत्र मंजीत जाटव ने पुलिस को बताया था कि गांव मोहनपुर के उदयवीर सिंह, भानू सिंह, कल्लू उर्फ ओमेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, रमन सिंह, वीर सिंह, आयुष सिंह से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने विपक्षियों पर 2024 में एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे में राजीनामा न करने पर 25 जून को उनके पिता जगदीश पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आर्यन सिंह और उदयवीर सिंह को गिरफ्तार किया था।
शनिवार को मंजीत जाटव के साथ गांव के काफी संख्या में लोग सीओ कार्यालय पहुंचे और बताया कि रिपोर्ट में नामजद दो लोग ही पकड़े गए हैं। अन्य आरोपी गांव में घूम रहे हैं, जिससे मंजीत और उनके परिजनों को जान का खतरा है। आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि गांव के लोग आए थे लेकिन वह मुहर्रम के जुलूस में थे। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें