फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शाहजहांपुर के ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किये आवारा पशु, शिक्षकों ने निकाला बाहर

Fri, 04 Jan 2019 01:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
स्कूल में बंद मवेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आवारा जानवरों से परेशान नगरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने दर्जनभर से ज्यादा पशुओं को घेरकर प्राथमिक स्कूल में बंद कर मेन गेट पर ताला लगा दिया। सुबह स्कूल पढ़ने पहुंचे बच्चे ताला लगा होने के कारण काफी देर तक बाहर खड़े रहे। बाद में शिक्षकों ने कुछ ग्रामीणों की मदद से किसी तरह जानवरों को बाहर निकाला। इसके बाद पढ़ाई शुरू हो सकी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात ट्रक में भरकर लाए गए पशुओं को शाहजहांपुर रोड पर छोड़ दिया गया था। जानवरों की संख्या 20 बताई जा रही है। आवारा पशु खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने रात में एकत्र हुए दर्जन भर से ज्यादा जानवरों को घेरकर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया और मेनगेट पर ताला जड़ दिया। 

गुरुवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें जानवर बंद होने का पता चला। इस बीच पहुंचे शिक्षकों ने प्रधान और कुछ ग्रामीणों की मदद से जानवरों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला। खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से जानवरों को बाहर निकलवाकर शिक्षण कार्य शुरू करवा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें