फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ैंचा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पड़ैंचा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
विज्ञापन
कांट क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़ैंचा में प्राचीन दुर्गा माता के मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेला पर गांव में रहने वाले एक बिरादरी के लोगों द्वारा कब्जा कर पुलिस से वहां तमाशा करने की अनुमति ले लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हेें डीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर मेले में तमाशे की अनुमति वापस लिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पड़ैंचा गांव के दुर्गा माता मंदिर में प्राचीन काल सें वार्षिक मेला लग रहा है। मेला ग्राम समाज की जमीन पर आयोजित होनें के कारण उसकी देखरेख ग्राम प्रधान करते हैं। इधर, गांव के ही कुछ लोगों ने नाजायज तरीके से मेला कमेटी का फर्जी रजिस्ट्रेशन दिखाकर कांट के प्रभारी निरीक्षक से मेले में तमाशा लगाने की अनुमति ले ली। इससे गांव की शांति भंग होने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ आए ग्राम प्रधान अमर सिंह ने डीएम के नाम एक अन्य ज्ञापन देकर मेला में रासलीला का आयोजन करने की अनुमति मांगी है। धरना-प्रदर्शन में ओमवीर, बांके लाल, श्याम मोहन, अमित कुमार, राजबहादुर, सुखलाल, जगत पाल, रामसेवक, शकील, बिट्टो देवी, शारदा देवी, संगीता, जौहरी लाल, सेवाराम, पातीराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें