अल्हागंज में सड़क और बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: जागरुक पाठक
अल्हागंज। ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर के मजरा चंपतपुर और टिकुरा के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की कई दशक से मरम्मत नहीं होने और बिजली संकट के विरोध में शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी।
गांव वालों का आरोप है कि वर्ष 1975 से गांव के रास्ते की मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने के साथ ही ओवरलोडिंग से हो रहे बिजली संकट की समस्या के समाधान को 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों के समर्थन में दोपहर बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण होने तक वह भी भूख हड़ताल करेंगे। पहले दिन भूख हड़ताल में अरुण कुमार, रामप्रकाश, अवनीश कुमार, यतेंद्र, शेरपाल वर्मा, डालचंद्र, रामरखे, सुशील सिंह, रामशरण आदि शामिल रहे। संवाद