फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: मोबाइल क्लीनिक वैन से ग्रामीणों के घर पर पहुंचेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
शाहजहांपुर के छीतेपुर में मोबाइल वैन के शुभारंभ पर बोलते विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैय
विज्ञापन
विनोबा सेवा आश्रम की ओर से विनोबा स्वास्थ्य सेवा रथ का शुभारंभ
विज्ञापन

सीएमओ पहुंचे, पहले दिन 200 से अधिक मरीजों का किया परीक्षण
शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम की ओर से रविवार को विनोबा स्वास्थ्य सेवा रथ का शुभारंभ किया गया। जय प्रभा कुटीर छीतेपुर में मोबाइल क्लीनिक वैन में सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने विधिवत मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान गांव के करीब 200 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।
इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में सीएमओ डॉ. गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी प्रकार से गांव के व्यक्ति के द्वार पर पहुंचें, यह एक सराहनीय कार्य है। मोबाइल क्लीनिक वैन राज्यपाल के आशीर्वाद से हुआवेई और कैफ इंडिया संस्था की ओर से आश्रम को सेवार्थ प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि विभाग आश्रम के प्रयासों में पूर्ण मददगार रहेगा। जीवनीय सोसायटी लखनऊ के कार्यक्रम समन्वयक वैद्य आशीष ने कहा कि सोसायटी का मिशन है, उसे पूरा करने का कार्य आश्रम ने किया है। ग्रामीणों को आयुर्वेद से जोड़ना और औषधीय पौधों का ज्ञान देते हुए और उसका उपयोग भी बताया। आश्रम संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि यह गांव सौभाग्यशाली है कि गांधी जयंती पर राज्यपाल आईं और सर्वोदय दिवस पर विनोबा स्वास्थ्य सेवा रथ ने अपनी चिकित्सीय सेवाएं शुरु कीं।
विज्ञापन

पीएचसी बरतारा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार गौतम ने अपनी टीम के साथ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉ. प्रेम शंकर पटेल, डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. प्रेमशंकर पटेल को जीवनीय सोसायटी की ओर से सम्मानित किया। आश्रम सलाहकार मीना शर्मा, चाइल्ड लाइन की मृदुललता रीना, ममता सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार, केपी सिंह, प्रियांशु कुमार, बृजेंद्र अवस्थी ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें