फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रात में दस घंटे बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। भीषण गर्मी में चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। उपकेंद्र के कुर्रिया फीडर से शनिवार की शाम छह बजे से रविवार की सुबह छह बजे तक 12 घंटे में सिर्फ दो घंटे बिजली मिल सकी। रात में दस घंटे तक बिजली कटौती से लोग बेहाल हो उठे। उन्होंने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने छोटी नहर की पुलिया पर प्रदर्शन किया। आदर्श कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जग्गू मिश्रा ने कहा कि रात में बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता ब्रजेश निषाद के अनुसार इस समय दिन में बिना कटौती के बिजली आपूर्ति की जा रही है। उनका कहना है कि जब तक पावर कंट्रोल से रात में कटौती का समय नहीं बदलता, लोग अपने बिजली से संबंधित कार्य दिन में पूरे करने का प्रयास करें। प्रदर्शन में अखिलेश अग्निहोत्री, कंचन शुक्ला, अंकित कुमार, वीरेंद्र मिश्रा, संदीप गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें