फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली संकट न दूर होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, अधिकारियों से हुई नोकझोंक

Wed, 29 Jul 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के माल्हूपुर गांव में बिजली समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव में ट्रांसफार्मर सौ केवीए का रखा है। लोड ज्यादा होने से कम क्षमता का ट्रांसफार्मर एक-दो दिन चलने के बाद ही फुंक जाता है। पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से बिजली के उपकरण भी नहीं चल पाते। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के माल्हूपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या दूर नहीं होने से नाराज गांव वाले बुधवार को दोपहर बिजली उपकेंद्र जा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मिले अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी अधिशासी अभियंता सहित वहां मौजूद एसडीओ सौरभ कश्यप से तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शालू पाठक और गोपाल सिंह ने अधिशासी अभियंता को बताया कि गांव में बिजली के करीब 350 कनेक्शन हैं, जबकि ट्रांसफार्मर सौ केवीए का रखा है। लोड ज्यादा होने से कम क्षमता का ट्रांसफार्मर एक-दो दिन चलने के बाद ही फुंक जाता है। बिजली आपूर्ति के दौरान पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से बिजली के उपकरण भी नहीं चल पाते। 

समस्या को दूर कराने के लिए वे लोग कई बार विद्युत निगम के एसडीओ से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार समाधान का सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। इस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि गांव में करीब 150 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से कभी भी बिल का भुगतान जमा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने पांच दिन का समय मांगा 
अधिशासी अभियंता ने कहा कि इसके बावजूद गांव में 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अधीक्षण अभियंता को मांग भेज दी गई है। अधिशासी अभियंता ने अपनी बात रखते हुए दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए पांच दिन का समय मांगा, लेकिन प्रदर्शनकारी ग्रामीण नहीं माने। 

उन्होंने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता और एसडीओ को अपने साथ जमीन पर बैठा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक हुई। बाद में अधिशासी अभियंता द्वारा पांच दिन के अंदर सौ केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा देने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद गांव वाले शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें