फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गेहूं कटाई में व्यस्त ग्रामीण, जो पहुंचे उनमें भी अधिकतर की समस्याएं जस की तस

Sun, 06 Apr 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सावित्री निवासी ग्राम एलमनगर
विज्ञापन
जलालाबाद। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एक बार फिर रस्म अदायगी ही साबित हुआ। एसपी राजेश द्विवेदी के साथ सुबह दस बजे पहुंचे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दोपहर 1:30 बजे तक जनसुनवाई की। गेहूं की कटाई मेंं व्यस्तता के कारण फरियादी कम पहुंचे, लेकिन जो आए उनमें अधिकतर को फिर से मायूस लौटना पड़ा। डीएम ने 28 मामलों की सुनवाई की, लेकिन केवल पांच प्रकरण निस्तारित हो सके।
विज्ञापन

जो मामले निर्णीत नहीं हो सके, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर अधिकारियों को उनका जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। लंबित मामलों में कई ऐसे फरियादी भी शामिल रहे, जो पिछले कई तहसील दिवस में अपनी समस्या के निदान के लिए लगातार गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। मिर्जापुर ब्लाॅक के गांव बढ़ऊ से आए नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के सामुदायिक शौचालय में मरम्मत कराए बगैर रकम निकाले जाने के मामले में डीएम ने एडीओ पंचायत को जांच सौंपी है।
जमुनिया गांव के बनखंडी नाथ मंदिर के महंत बाबा धर्मजीत ने मंदिर की 16 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा चोरी से काट लेने की शिकायत की। अधिवक्ता राजीव सक्सेना ने बरेली फर्रुखाबाद हाइवे के निर्माण के दौरान दोनों ओर ऊंचे नाले बना दिए जाने से आम लोगों को निकलने में हो रही दिक्कत की समस्या बताई, लेकिन समाधान नहीं मिला।
विज्ञापन

000


हमारी खाली पड़ी जमीन पर गांव के दो लोग नींव नही भरने दे रहे हैं। आरोपी कई बार गाली-गलौज कर चुके हैं। दोनों पैरों से विकलांग होने पर भी दो माह से चक्कर लगा रही हूं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
-ओमवती, उजेरा (जलालाबाद)
-



पिटारमऊ गांव में हमारी जमीन की चकबंदी के दौरान नाप हो चुकी है, लेकिन गांव के कुछ लोग वर्ष 2020 से जमीन जोतने नहीं दे रहे हैं। कई बार अधिकारियों से भेंट और समाधान दिवस में फरियाद की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
-सावित्री, गांव एलमनगर
-


गांव के कुछ विरोधियों ने साजिशन मेरा राशन कार्ड निरस्त करा दिया। नया कार्ड बनवाने के लिए गत पांच साल से प्रयास कर रही हूं, लेकिन काम नहीं हुआ। कई बार शिकायतें करने पर भी नतीजा सिफर रहा।

-भूरी, गौसनगर
-

सरदारनगर मोहल्ले में अपने मकान व एक दुकान के सभी कागजात देने के बाद भी एक साल से नगर पालिका में उनका बतौर वारिस नाम दर्ज नहीं किया जा रहा। यहां आना भी व्यर्थ हुआ।
विज्ञापन

-सूरज, सरदारनगर

सावित्री निवासी ग्राम एलमनगर

सावित्री निवासी ग्राम एलमनगर

सावित्री निवासी ग्राम एलमनगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें