फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फसल बर्बाद होने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर कटरा-जलालाबाद हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। किसान खेतों में गोवंश के घुसने से फसल खराब होने से खफा थे। पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे और ट्रैक्टर और बाइकों को आड़ी तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को हटाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हो गई। किसानों के अनुसार, गोवंश खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर देते हैं। ग्रामीणों ने फसल के नुकसान का मुआवजा व समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने अधिकारियों से बात कराकर मामला शांत कराया। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया था, बाद में समझाने पर मान गए और जाम खोल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें