फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीटर रीडर को ग्रामीणों ने पीटा, बिल प्रिंट करने वाली मशीन भी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली का बिल निकालने मीरानपुर कटरा क्षेत्र के बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगला गांव में मीटर रीडर देवेंद्र राठौर को ग्रामीणों ने घेर लिया। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने पर उतारू हो गए। बिल प्रिंट करने की मशीन भी तोड़ दी। जेई ने पांच नामजद व 10 से 15 अज्ञात लाेगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटरा विद्युत उपकेंद्र के मीटर रीडर देवेंद्र राठौर गांव बाबूपुर बुजुर्ग में शनिवार को मीटर रीडिंग लेने गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के श्यामपाल सिंह, विनोद कुमार, शिवराम, सुनील व अशोक आदि आ गए। उन्होंने बिल बनाने से रोका। इसके बाद 10 से 15 अन्य लोग बुला लिए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पीटने लगे। उसकी बिल प्रिंट करने वाली मशीन को तोड़ दिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जेई नरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच को शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें