देवकली। गोमती नदी के पास शुक्रवार को दोपहर पशुओं को घास चराने ले गए इंदलपुर गांव के रामखिलौना संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है।
इंदलपुर के कपूर वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई राम खिलौना रोजाना की तरह पशुओं को चराने ले गए थे। शाम को सभी पशु घर लौट आए। रामखिलौना के नहीं लौटने पर आसपास और रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ग्रामीण की तलाश कराई जा रही है। संवाद