फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दावत से घर लौटे ग्रामीण का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के बिजलापुर गांव निवासी वीरपाल (42) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार की सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक के पिता मुंशीलाल ने बताया कि उनका बेटा वीरपाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वीरपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ क्षेत्र के ही रुद्रपुर गांव में रहने वाले अपने दामाद अजय और बेटी सोमवती के घर गए थे। वहां नातिन के जन्म पर दावत का कार्यक्रम था।
रात को वीरपाल रुद्रपुर से अकेले ही घर लौट आए थे, जबकि बाकी परिवार के लोग वहीं रुक गए थे। सोमवार को जब वीरपाल की भतीजी किसी काम से उनके घर गई, तो उसने उनका शव फंदे से लटका देखा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वीरपाल का शव देखकर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों के अनुसार, मृतक वीरपाल की छह बेटियां और एक बेटा है। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें