फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीण का फंदे से लटका मिला शव, बीमारी से थे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पैलानी गांव निवासी 45 वर्षीय रामगोपाल की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गईं। उनका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, रामगोपाल बीमारी के चलते परेशान थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रामगोपाल खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका बड़ा बेटा अनूप तीन दिन पूर्व ही दिल्ली नौकरी करने के लिए गया था। छह मई को उनकी पत्नी अनीता अपने छोटे बेटे अनोखे के साथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के खिरिया गांव गईं।
रामगोपाल घर में अकेले थे। बृहस्पतिवार शाम अनीता घर आईं तो देखा कमरे में उनके पति रामगोपाल का शव फंदे से लटका था। उनकी चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दो साल पूर्व रामगोपाल की आंत का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह बीमार रहने लगे थे। आए दिन होने वाले दर्द से परेशान रहते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सोनी शुक्ला ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें