जलालाबाद। सिकंदरपुर अफगानान गांव के पास बने नाले में सोमवार सुबह गांव के अनुसूचित जाति के शिवकुमार संदिग्ध रूप से गंभीर घायल अवस्था में पड़े मिले। अस्तपाल में उन्होंने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर नाले में फेंकने का आरोप लगाया था।
शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह किसी काम से जलालाबाद जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावरों ने उन्हें उठाकर सड़क के किनारे नाले में फेंक दिया था। हाथ टूट जाने और शरीर में चोटों से काफी दर्द होने के कारण वह उठ नहीं सके और पूरी रात नाले में ही पड़े रहे। घरवालों के अनुसार, रातभर उनकी तलाश करने के बाद सुबह राहगीरों से उनके नाले में गिरे होने की सूचना मिली। घरवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद