शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के घसा गिरधरपुर गांव निवासी 46 वर्षीय बबलू सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
राहुल ने बताया कि भाई बबलू को पेट में परेशानी हुई तो गांव के ही एक झोलाछाप को दिखाया गया। वह भाई का उपचार करता रहा, लेकिन कोई सही बात नहीं बताई। उसकी लापरवाही के चलते पिछले सप्ताह भाई की आंत खराब हो गई। भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया।
हालत में सुधार न होने पर दो-तीन दिन पूर्व भाई को लखनऊ ले गए, लेकिन वहां मना कर दिया गया। इसके बाद भाई को वापस राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आ गए। शुक्रवार रात भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बबलू की पत्नी मूकबधिर है। बच्चे छोटे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद