शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के ग्राम सिकटारा निवासी 55 वर्षीय जगदीश को किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। वह बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जगदीश को अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
आमने सामने बाइकों की टक्कर से दो युवक घायल
कांट। थाना क्षेत्र के मदनापुर रोड पर शाम करीब छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिंटू और प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गए। पिंटू, प्रीतम और उनके साथ महिला बाइक पर सवार थे। वे मोहनपुर से कांट की ओर जा रहे थे। जिंदो वाली पुलिया के पास कांट की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई।। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि एक बाइक को कब्जे में लिया गया है। संवाद