फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कीटनाशक पीने से ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत, कर्ज से था परेशान

विज्ञापन
राजवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी राजवीर उर्फ लालू (42) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राजवीर पर 15 लाख रुपये का कर्ज था। तनाव के चलते उन्होंने करीब 10 दिन पूर्व कीटनाशक दवा पी ली थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राजवीर खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब चार साल पूर्व बैंक से आठ लाख रुपये का ऋण लेकर करीब ढाई बीघा कृषि भूमि, ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदी थी, साथ ही बोरिंग भी कराई थी। इसके अलावा पत्नी विंदेश्वरी का जेवर सराफ के पास गिरवी रखकर रुपया लिया था।
बेटे शिवम ने बताया कि पिता पर करीब 15 लाख रुपया कर्ज था। कर्ज न निपटा पाने पर काफी परेशान रहने लगे थे। इसी तनाव के चलते 14 अगस्त को पिता ने खेत पर कीटनाशक दवा पी ली थी। जानकारी होने पर पिता को लाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

राजवीर की मौत से उनकी पत्नी, बेटे शिवम, सचिन, बेटी शिवांगी, शिल्पी और पायल का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें