शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में इंजेक्शन लगने के बाद बीमार ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव सरही में रामलीला का आयोजन कराने वाले संतराम सिंह यादव (55 वर्ष) की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सोनकली के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे संतराम की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप को घर बुलाया। आरोप है कि उसने संतराम को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, संतराम को फिल्मों में अभिनेता बनने का शौक था। उन्होंने इसके लिए काफी प्रयास भी किए थे।
गांव में करीब 30 वर्षों तक उन्हीं के नेतृत्व में रामलीला का आयोजन होता रहा। इसमें वह लक्ष्मण की भूमिका निभाते थे। हालांकि, पिछले दो वर्षों से किसी कारणवश रामलीला का आयोजन नहीं हो पा रहा था। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।