फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से प्रधान के चाचा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव उदरापुर के सामने हुए सड़क हादसे में गांव अतिवरा के प्रधान राहुल चौहान के चाचा 50 वर्षीय ब्रजेश सिंह उर्फ पप्पू चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन

पप्पू चौहान गांव खाईखेड़ा चौराहे से काम निपटाने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। गांव उदरापुर के पास बालाजी मंदिर के सामने किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। बुरी तरह से घायल होने पर सीएचसी भेजा गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें