शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र पर सुबह विकास भवन फीडर पर कार्य कराए जाने के चलते आपूर्ति बंद रही। इसके चलते अवकाश के दिन लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
सुबह करीब आठ बजे कार्य को शुरू कराया गया। इस अवधि में विकास भवन फीडर के बाइफरकेशन का कार्य हुआ। चार घंटे तक फीडर की आपूर्ति बंद रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। यह लाइन पड़ने से विकास भवन, कलक्ट्रेट, जिला जेल के सरकारी कनेक्शनों के लिए अलग से फीडर हो जाएगा। इससे जरूरी बैठकों के दौरान बिजली की कटौती नहीं हो सकेगी। संवाद
आज बंद रहेगी बिजली
ककरा उपकेंद्र पर नूरी मस्जिद के पास जर्जर केबल बदलने का कार्य सोमवार को होगा। इस अवधि में सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी जेई ने दी। संवाद