फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी पर आरएसएस ने किया शस्त्रपूजन

Wed, 12 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नियामतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ से जुड़े लोगों ने शिरकत कर देश की एकता और अखंडता पर बल देते हुए राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्षेत्र सेवा प्रमुख गंगाराम, कमलेश कुमार आदि ने शस्त्रपूजन किया। द्वितीय चरण में प्राथमिक शिक्षा वर्ग के विद्यार्थियों ने खेल कौशल, शारीरिक प्रदर्शन, दंड प्रहार, नियुद्ध, योग, सूर्य नमस्कार, आसन आदि का प्रदर्शन किया। संत कुमार मिश्र ने संघ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने अत्याचारी रावण को सबक सिखाते हुए उसके कुशासन का अंत किया, उसी तरह संघ भी श्रेष्ठ समाज की स्थापना कर देश की एकता में अपना हाथ बंटा रहा है। वर्ग कार्यवाह रामकुमार यादव ने कहा कि संघ के कारण ही देश की तस्वीर बदल रही है। संघ युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का काम बखूबी कर रहा है। इस अवसर पर वीरेंद्र पाल यादव, कोविद कुमार सिंह, रवि मिश्र, राजाराम मिश्र, विनायक सिंह, अवधेश दीक्षित, दिनेश सिंह, सुनील तिवारी, कौशल सिंह, शिव शर्मा, अभिनव तिवारी, कुंवर पाल, विश्वजीत, श्याम सुंदर, राजकमल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें