फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मशाल नायक द्रगपाल सिंह के गांव पहुंची

विज्ञापन
शाहजहांपुर के अल्हागंज में नौगमां गांव में पहुंची विजय मशाल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
अल्हागंज। सन 1971 भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध में शहीद नायक दृगपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए क्षेत्र के गांव नौगमां में लोगों की भीड़ उमड़ी। गांव में आयोजित स्वर्णिम विजय पर्व कार्यक्रम में भारतीय सेना के अधिकारियों, विधायक शरद वीर सिंह और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भारतीय सेना की फतेहगढ़ रेजिमेंट द्वारा शहीद दृगपाल सिंह के गांव नौगवां में आयोजित कार्यक्रम में विजय मशाल लाई गई। सन 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सेना द्वारा प्राप्त की गई विजय को याद दिलाने के लिए लाई गई विजय मशाल का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल निशांत सिंह, एसएमए अर्जुन सिंह, सूबेदार बृजेश सिंह तथा जलालाबाद क्षेत्र के सपा विधायक शरद वीर सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें