फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विजिलेंस ने अस्पताल समेत छह स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली के भूड़ा मैनारी गांव के पास स्थित मेडिसिटी अस्पताल में बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। टीम ने मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी पकड़ी। इसी तरह पुवायां के टकेली व मझिगवां गांव में कई लोग बिजली चोरी करते मिले।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद विजिलेंस टीम ने अस्पताल में छापा मारा। जेई उमाकांत ने बताया कि अस्पताल में मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी होते हुए मिली है। मामले में संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुवायां के टकेली के चार व मझिगवां के एक व्यक्ति के घर में बिजली चोरी मिलने पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें