फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलभराव ने किया बुरा हाल... निकलने में हुई दिक्कत

विज्ञापन
शाहजहांपुर ​नगर निगम में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मिट्टी गीली होकर कीचड़ में हुई तब्दील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। दिनभर बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया। साथ ही सीवर लाइन के खोदी गई सड़कों की मिट्टी गीली होकर कीचड़ में तब्दील हो गई। जिस कारण विभिन्न मार्गों से निकलने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को सुबह दस बजे से बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही। शुरुआती दौर में झमाझम बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। टाउनहाल में नगर निगम कार्यालय के दोनों ओर की सड़कों पर पानी भरा रहा, ऐसे में वाहन चालकों को पानी के अंदर से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया, जिसकी वजह से अधिकारियों व कर्मचारियों को आने-जाने में दिक्कत हुई। इसके साथ ही टाउनहाल के अलावा रोडवेज से रेलवे स्टेशन रोड पर जलभराव रहा। रेलवे स्टेशन परिसर में भी पानी भर गया तो ओसीएफ मैदान में पानी भरने से खिलाड़ी नहीं खेल सके।
लाल इमली चौराहा से रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाले मार्ग, हॉकी क्लब के सामने की सड़क को सीवर लाइन डालने के लिए खोने जाने के बाद मरम्मत न होने से मिट्टी गीली हो गई। जिससे कीचड़ हो गई और वाहन फिसलते रहे। यही हाल शहर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों का भी रहा। जहां पर फिसलन के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
-
नगर आयुक्त ने किया जलभराव और नालों का निरीक्षण
शाहजहांपुर। बारिश के बीच नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जलभराव की स्थिति को देखा। वह लोहा मंडी, लकड़ी मंडी पहुंचे। जहां सड़क पर गड्ढे मिले, उसको तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद घंटाघर, चौभुर्जी, अंटा चौराहा, केरूगंज, चमकनी एवं बहादुरपुरा में स्थित नालों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केरूगंज से खिरनीबाग चौराहे तक क्षतिग्रस्त सड़क और गड्ढों, अंटा चौराहे से अंजान चौकी रोड पर स्थित नाले के किनारे, अंटा चौराहे के पास जल निगम द्वारा सीवर लाइन को खोदे गए गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने तथा कार्य के बाद गड्ढे को भी तत्काल बराबर कराने के लिए निर्देशित किया। अंटा चौराहा स्थित नालों में जल बहाव की स्थिति ठीक पाई गई। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य अभियंता सिविल एसके अंबेडकर, अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी आदि उनके साथ रहे। संवाद

शाहजहांपुर नगर निगम में हुआ जलभराव। संवाद

शाहजहांपुर नगर निगम में हुआ जलभराव। संवाद

शाहजहांपुर नगर निगम में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें