फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई घोषित, संजीव बने अध्यक्ष

विज्ञापन
जैतीपुर में कार्यकारि​णी की घोषणा के दौरान एकजुटता दिखाते पदा​धिकारी। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
जैतीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजीव मिश्रा को नगराध्यक्ष चुना गया। रविवार को राजेश्वरी देवी बाबूराम इंटर कॉलेज में हुई बैठक में ब्रज प्रांत सहसंयोजक आयुष्मान चौहान ने चुनाव अधिकारी के रूप में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने सुधांशु को नगर उपाध्यक्ष और सौरभ सिंह को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा। अभय, राहुल और ऋतिक को सहमंत्री बनाया गया। विभिन्न गतिविधियों के लिए अर्जुन को मीडिया संयोजक, उदय प्रताप को सोशल मीडिया संयोजक, नितिन को आंदोलन प्रमुख और दीपक को सह आंदोलन प्रमुख बनाया गया। अनंत को एसएफडी संयोजक, अर्जुन को एसएफएस संयोजक, सौरभ को खेलो भारत संयोजक व राज को कला मंच संयोजक का दायित्व दिया गया। शिवशांत, गोलू और वरुण को नगर इकाई का सदस्य बनाया गया। मुख्य वक्ता मचकेंद्र सिंह ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें