शाहजहांपुर। विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को चार केंद्रों पर होगा। परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। प्रत्येक केंद्र पर निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए पुवायां इंटर कॉलेज, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज, जलालाबाद, तिलहर में आरबीएम इंटर कॉलेज व जीआईसी, शाहजहांपुर में केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1170 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहली पाली में छात्राएं और दूसरी में छात्र शामिल होंगे। कक्षा पांच उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए परीक्षा होगी। इसके लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। संवाद