शाहजहांपुर। कैफे में बाहरी युवतियों के आने और अश्लील गतिविधियां संचालित होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मंगलवार को एक कैफे के अंदर का वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग मोबाइल से युवती से बातचीत कर रहे हैं। युवती खुद के दिल्ली से आने की बात कह रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
अक्तूबर में शहर के एक तकनीकी कॉलेज की छात्रा ने कॉलोनी के एक युवक पर कैफे में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मई 2024 में चौक कोतवाली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर पूरनपुर निवासी नर्स की हत्या कर दी गई थी। हर घटना के बाद कैफे संचालकों का शिकंजा कसा जाता है, फिर कार्रवाई बंद हो जाती है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वायरल हुए वीडियो की जांच कराई जाएगी। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद