फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टी के दिन धान की तौल का वीडियो वॉयरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। अवकाश होने के बाद भी पुवायां मंडी परिसर में लगे एक खरीद केंद्र पर धान की तौल का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को धान तौले जाने के निर्देश थे, लेकिन कई केंद्र प्रभारियों ने मंडी गेट के पास एक नोटिस चस्पा कर दिया था कि उनके सेंटर के लिए धान के टोकन जारी न किए जाएं। इस पर किसान संगठनों के नेताओं और किसानों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने टोकन जारी कराए थे और तौल कराई थी।
विज्ञापन

उधर रविवार को अवकाश होने के बाद भी एक केंद्र पर धान की तौल जारी रही। इस पर किसानों ने तौल का वीडियो बनाना शुरू किया तो तौल बंद कर दी गई। इसके बाद लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अवकाश के दिन तौल होने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। बाद में एक किसान ने कहा कि वह अपना धान भरवा रहा था। लोगों ने किसान से केंद्र का बारदाना मिलने की बात पूछीं, तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने बताया कि इस तरह के प्रकरण की जानकारी नहीं है। अवकाश के दिन तौल हुई है तो जांच कराई जाएगी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें