अल्हागंज। रामगंगा के किनारे बसे रत्नापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को निर्देशानुसार मध्याह्न भोजन न मिलने की शिकायत डीएम से की गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रतनापुर के ग्रामीणों का आरोप है मिड-डे-मील और दूध के वितरण में अनियमितता की जा रही हैं। निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलता है। गांव के शिवम शुक्ला ने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है।
जलालाबाद की बीईओ शाहीन अंसारी ने बताया कि शासन से जारी मेन्यू के अनुसार बच्चाें को मिड डे मील दिया जाना चाहिए। अनियमितता मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रधान अध्यापक शुभ्रा गुप्ता ने बताया कि वह अपनी निगरानी में नियमानुसार मिड डे मील वितरित करातीं हैं। सोमवार को वह छुट्टी पर थीं। संवाद