फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीत ने बढ़ाया हौसला... हार ने छीन ली जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ऑनलाइन गेम रमी में शुरुआती जीत अरविंद के लिए लालच की वजह बन गई। रुपये जीतने पर धीरे-धीरे करीब डेढ़ लाख रुपये गंवा बैठे। रकम हारने के बाद बढ़े तनाव ने आखिरकार उनकी जिंदगी छीन ली। शनिवार को अरविंद ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

खगिया नगला गांव निवासी अरविंद फर्रुखाबाद जिले के गुजरपुर कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। मृतक के पिता रामरहीस पाल के मुताबिक, अरविंद ने ऑनलाइन गेम खेलने पर प्रारंभ में 10-12 हजार रुपये जीत लिए थे।
उसके बाद वह रुपये हारने लगा। परिजनों और परिचितों ने ऑनलाइन गेम से दूरी बनाने की सलाह दी, लेकिन वह इस आदत से बाहर नहीं निकल सके। शनिवार को अरविंद का शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें