यह है मामला
रविवार को गांव प्रतापपुर गहवरा निवासी बीएलएड के छात्र अरविंद कुमार की गांव निवासी श्रवण कुमार के बेटे से विवाद हो गया था। इस दौरान वहां पहुंचे श्रवण ने अरविंद पर लात-घूंसों से हमला कर जमीन पर गिरा दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर मदनापुर थाने के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया था।