फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विहिप ने धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद ने धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि दूसरे समुदाय के लोग आए दिन नाम बदलकर हिंदू युवतियों को फंसाकर धर्मांतरण करा रहे हैं। दूसरी ओर ईसाई मशीनरी द्वारा चंगाई सभा में तरह-तरह के प्रलोभन देकर धर्मांतरण का षड्यंत्र चल रहा है। नगर भर में विभिन्न रेस्टोरेंट, कैफे, स्पा सेंटर आदि बिना मानक के खुलेआम चल रहे हैं। इसमें युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार के नशे की आदत के साथ अश्लीलता फैलाने के लिए प्राइवेट चैंबर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि चौक कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बाकी बचे अभियुक्तों को शीघ्र्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान जिला महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, जिला मंत्री धर्मेंद्र, विभाग मंत्री अश्नील सिंह, बजरंगदल जिला संयोजक अंकित मिश्रा, सह संयोजक हर्षित गुप्ता व राहुल कनौजिया, प्रदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें