फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों के अनफिट वाहनों का होगा सत्यापन, तैयारियां पूरी

Mon, 28 Sep 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में जाकर वाहनों की वास्तविक स्थिति की जांच करेगी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। अनफिट स्कूली वाहनों के सत्यापन के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। विभाग की टीम स्कूलों में जाकर पोर्टल पर दर्ज अनफिट वाहनों की वास्तविक स्थिति की जांच करेगी। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के पोर्टल पर करीब 620 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 20 वाहन अनफिट दर्ज हैं। इन वाहनों की स्कूलों में जाकर स्थिति देखी जाएगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि वाहन वास्तव में संचालित हो रहे हैं या खड़े हैं। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम के अनुसार, अनफिट दर्ज कुछ वाहन कट चुके हैं, जबकि कुछ वाहनों को कोर्ट केस के चलते खड़ा किया गया है। वहीं कुछ का पंजीकरण निरस्त हो चुका है। सत्यापन के दौरान ऐसे सभी वाहनों की स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पोर्टल पर भी आवश्यक विवरण अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें