खुटार में कबाड़ की दुकान का सत्यापन करते जीएसटी अधिकारी। संवाद
- फोटो : 1
खुटार। जीएसटी एसबीआई की टीम के खुटार में अंबे ट्रेडर्स पर छापा मारने के बाद अब स्थानीय अधिकारियों ने कबाड़ की दुकानों के रजिस्ट्रेशन की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को शाहजहांपुर से पहुंची टीम ने दुकानों के रजिस्ट्रेशन का सत्यापन किया।
खुटार कस्बे और कई गांवों में कबाड़ खरीदने और बेचने की कई दुकान हैं। कुछ दुकानें बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही हैं, तो कई टैक्स चोरी कर रहे हैं। जीएसटी एसआईबी की टीम ने दो अप्रैल को अंबे ट्रेडर्स पर छापा मारकर लगभग 50 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी थी। जांच देर रात तक जारी रहने के बाद टीम अभिलेख अपने साथ ले गई है।
जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध कुमार सिंह का मानना है कि कर चोरी ज्यादा हो सकती है। पूरी जांच के बाद ही टैक्स चोरी की सही जानकारी हो सकेगी। शुक्रवार को शाहजहांपुर से पहुंची टीम ने कबाड़ की दुकानों का सत्यापन शुरू किया। इस दौरान कई कबाड़ स्वामी दुकानों पर ताले डालकर खिसक गए।