नगर निगम के पास लगे जाम में फंसे राहगीर। संवाद
शाहजहांपुर। ग्रीन रोड के निर्माण के दौरान लाल इमली चौराहे से टाउनहॉल को जाने वाले मार्ग पर जेसीबी आदि वाहनों के खड़े होने से जाम लग गया। लोगों ने नगर निगम कार्यालय के पास से निकलने का प्रयास किया तो यहां भी जाम लग गया। बस फंसने से काफी देर बाद वाहन निकल सके। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहीद उद्यान की तरफ से निकली ई-बस नगर निगम शहीद मूर्ति मोड़ के पास फंस गई। देखते ही देखते टाउनहाॅल की तरफ से आने वाले वाहन, शहीदद्वार की ओर से जाने वाले वाहन और रोडवेज ओवरब्रिज की तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। काफी देर के बाद ई-बस निकली। इसके बाद धीमे-धीमे जाम खुला।
आसपास के राहगीरों की मदद से वाहनों को निकाला गया। जाम में फंसे लोगों को काफी देर परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन जाम में फंसे रहे।