फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों ने कलक्ट्रेट पर शुरू किया अनशन

Tue, 07 Apr 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन पार्किंग ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से पार्किंग शुल्क वसूलने के मामले में डीएम और कांट के ईओ को कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर पर टैक्सी, थ्री व्हीलर आनर्स चालक एसोसिएशन से जुड़े वाहन मालिकों और ड्राइवरों ने सोमवार से कलक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। पहले दिन एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. नबी और जिला सचिव मो. दानिश अनशन पर बैठे।  
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर दौड़ने वाले प्राइवेट यात्री वाहनों को खड़ा करने के लिए शहर की नगरपालिका परिषद और कांट नगर पंचायत पार्किंग के स्थान तय करके उनके ठेके जारी कर दिए हैं। वाहन चालकों के अनुसार शहर में पार्किंग श्ुल्क देने के बाद कांट में भी पार्किंग ठेकेदार द्वारा वसूली की जाती है। इसी तरह कांट में पार्किंग रसीद कटाने वाले चालकों को शहर के ठेकेदार को भी शुल्क देना पड़ता है।
अनशन स्थल पर टैक्सी, मेगा मैक्स, मैजिक, जीप, थ्री व्हीलर आनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मो. नबी ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया तो समर्थन में धरना पर बैठे अन्य चालक भी जोश में आ गए और जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मो. नबी ने कहा कि इस बावत गत 13 मार्च को डीएम के नाम ज्ञापन देने पर कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन हुआ कुछ नहीं। बीते 24 मार्च को कांट के ईओ ने ज्ञापन लेकर टरका दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में 31 मार्च को डीएम केनाम दोबारा ज्ञापन देकर हड़ताल की चेतावनी दी जा चुकी है। इसलिए अब क्रमिक अनशन तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक कि मनमानी पार्किंग फीस वसूलने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती। धरना में तौसीफ खां, सादिक, नईम मियां, सतपाल, मो. कामिल, शफ्फन खां आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें