फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सब्जी विक्रेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थाने पहुंचकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई रोड पर चौढ़ेरा गांव के पास सब्जी विक्रेता दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को 20-25 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीचबचाव करने पहुंचे गोरक्षक दल के पदाधिकारी नर सिंह राजपूत और सोनू को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गुवारी गांव निवासी सर्वेश और सतीश हरदोई रोड पर सब्जी की दुकान लगाते हैं। आरोप है कि चौढ़ेरा के पास परमाली गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने 20-25 साथियों को बुलाकर मारपीट की। सर्वेश और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए।

नर सिंह राजपूत ने घटना की सूचना इंस्पेक्टर हरीश कुमार को सीयूजी नंबर पर दी तो उन्होंने 112 पर कॉल करने के लिए कह दिया। इससे नाराज पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और विरोध जताया। इस दौरान इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। इंस्पेक्टर से 112 पर कॉल करने की सलाह देने के संबंध में भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें