फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सब्जी विक्रेता ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव ढकिया बुजुर्ग निवासी रवि कुमार को एक सब्जी विक्रेता ने पीट दिया।
विज्ञापन

रवि ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई को उन्होंने पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर लखन की दुकान से 20 रुपये के टमाटर खरीदे। उन्होंने लखन को सौ रुपये का नोट दिया। लखन ने सौ का नोट लेने से इन्कार कर गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर दुकान में लगा बांस निकालकर पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से उनके बाएं हाथ में काफी चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें