फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तांडव’ पर होने लगा तांडव: हिन्दू संगठनों ने पुतला फूंका

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट गेट पर ‘तांडव’ के निर्देशक का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वेब सीरीज तांडव में देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक का पुतला फूंका। बाद में विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार से मिला और उन्हें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के नाम ज्ञापन देकर वेब सीरीज के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाकर निर्माता-निर्देशक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक के पुतले को घसीटते हुए दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के खिलाफ देर तक नारेबाजी कर दोनों को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में रोड पर यातायात में व्यवधान पड़ते देख पुतला आग के हवाले कर दिया। इस दौरान बजरंग दल के महानगर संयोजक हरीश प्रजापति और ददरौल प्रखंड के सह संयोजक कुलदीप शर्मा ने कहा कि देवी-देवताओं का अपमान किसी हालत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरी है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले फिल्मकारों को कड़ी सजा दी जाए।
विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि हिंदू समाज सर्वधर्म समभाव की बात करता है और इसी उदारता का फिल्म निर्माता लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। ज्ञापन में वेब सीरीज को प्रतिबंधित करने और निर्माता-निर्देशक को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें