वट वृक्ष का किया पूजन
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बनखंडी नाथ मंदिर, ऋषि आश्रम समेत कई स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों ने पूजन किया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत के साथ पूजन सामग्री में सिंदूर, रोली, फूल, धूप, दीप, अक्षत, कुमकुम, रक्षा सूत्र, मिठाई, चना, फल, दूध, बांस के पंखे, नये वस्त्र के साथ विधि विधान से वटवृक्ष की पूजा अर्चना की।
सावित्री-सत्यवान और यमराज के कथा का श्रवण किया। इसके बाद हल्दी में रंगे रक्षा सूत्र के रूप में कच्चे धागे लेकर बरगद की सात बार परिक्रमा की और पेड़ में धागे को लपेटते हुए हर परिक्रमा में वृक्ष के जड़ में एक चना चढ़ाया। इस दौरान वट वृक्ष की जड़ में दूध और जल भी चढ़ाया।