फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Sun, 14 Feb 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर एसएस कॉलेज की छात्राओं ने संगीत शिक्षिका डॉ. प्रतिभा सक्सेना के निर्देशन में मां शारदे की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य किया। रंगारंग कार्यक्रमों की इसी श्रंखला में महाविद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी गीत म्हारा बनड़ा गुलाब का फूल, ऋतु आई वसंत मतवारी रे आदि के माध्यम से खूब तालियां बटोरीं। इसी कड़ी में हर कुमार कन्या पाठशाला और लीड कांवेंट की छात्राओं ने मनमोहक समूह नृत्य, बाबा विश्वनाथ जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पर प्रस्तुति देकर छाप छोड़ी। तक्षशिला पब्लिक स्कूल छात्रा आरोही सचदेवा ने मइया यशोदा ये तेरा कन्हैया, सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी गुप्ता ने होलिया में उड़े रे गुलाल पर डांस कर होली की याद दिलाई। गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल के बच्चों ने बेटी बचाओ का संदेश देते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए वसंतोत्सव में संस्थाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि स्वामी चिन्मयानंद ने प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र के साथ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

आयोजन में संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, त्रिलोकी नाथ पांडेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. इंदरप्रीत कौर, डॉ. अपूर्वा शर्मा, डॉ. आरसी अस्थाना, डॉ. सुरेश मिश्र, डॉ. मनीष कुमार, ज्योति गुप्ता, ज्योति शर्मा, आशापाल, गीता त्रिवेदी, हरमीत कौर, तराना जमाल, सरोज गुप्ता, कमल चतुर्वेदी, दिनेश रस्तोगी, ललित गर्ग, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें