शाहजहांपुर। शिक्षण संस्थानों में वसंत पंचमी की बृहस्पतिवार को धूम रही।
वीडीएफ काॅन्वेंट स्कूल में वसंत पंचमी पर कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। मनिका, आरोही, विदुषी, अनन्या, निस्वार्थ ने मां सरस्वती की वंदना की। एनसी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने पतंगें बनाईं। पीले रंग के गुब्बारे लेकर आए बच्चों ने गीत पर नृत्य किया। कार्यक्रम में बबिता, अनुराधा, ममता, वंदना, शैलजा, पूर्णिमा, संगीता, कंचन आदि मौजूद रहे।
ऑल सेंट्स स्कूल में वसंत पंचमी पर बच्चे पीले रंग के कपड़े पहनकर आए। बच्चों ने समूह गीत, नृत्य, कविता पाठ व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी ने वसंत पंचमी पर प्रकाश डाला।
स्कूल के डायरेक्टर सचिन बाथम ने शिक्षा के साथ संस्कारों व सांस्कृतिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया। व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंह सेठ ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक बातें बताईं। इस मौके पर शुभा, श्रेस्थी, सृष्टि, इरम, अजीम, अश्वनी, प्रिंस, शरद, फरीन, दीपिका, अल्फिया मौजूद रहीं।
वीडीएफ कांवेंट में वसंत पंचमी पर कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत: स्कूल