फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धारा प्रवाह भाषण में वान्या, नविका और वंदना अग्रवाल ने मारी बाजी

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में आयोजित प्रतियोगिता में उप​स्थित अग्र समाज की महिलाएं। स्रोत: आ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत केरूगंज स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। धारा प्रवाह भाषण प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में वान्या अग्रवाल, नविका अग्रवाल और वंदना अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल विद्या, सचिव रवि अग्रवाल ने दिया। इसके बाद तीन वर्गों में आयोजित धारा प्रवाह भाषण प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में वान्या अग्रवाल प्रथम, सिद्धार्थ बंसल द्वितीय और मिष्टी गोयल तृतीय स्थान पर रहीं।
ग्रुप बी में नविका अग्रवाल ने पहला, प्रियशा अग्रवाल ने दूसरा और अर्जुन अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-सी में वंदना अग्रवाल प्रथम, मीनाक्षी अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल संयुक्त रूप से द्वितीय व प्रतिभा गोयल तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में निर्भय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमित अग्रवाल और सुशांत बंसल शामिल रहे। संचालन तनीषा गर्ग और मानसी अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें