फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भी होगा वंदे भारत का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के लोगों को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने का मौका मिलेगा। लखनऊ से सहारनपुर के बीच ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसका ठहराव शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है। ट्रेन का स्टाॅपेज कराने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया है।
विज्ञापन

न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस को लखनऊ और सहारनपुर स्टेशनों के बीच चलाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, सात नवंबर को 26504 अप लखनऊ से शाम पांच बजे चलेगी। ट्रेन सीतापुर, सीतापुर सिटी होते हुए शाहजहांपुर में सात बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टाॅपेज के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा। इसी तरह डाउन लाइन पर 23 बजे सहारनपुर से ट्रेन चलेगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सहारनपुर-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर में ठहराव किए जाने पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को अब कम समय में सफर तय करने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें