फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शरारती तत्वों ने मंदिर में खंडित किया मां दुर्गा का विग्रह, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
निगोही में घटना के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
निगोही। रुद्रपुर गांव के संपर्क मार्ग स्थित मिष्ठान बाबा मंदिर में बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने वहां स्थापित माता दुर्गा का विग्रह क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार को सुबह पूजा-अर्चना करने गए श्रद्धालुओं ने खंडित विग्रह देखा तो उनमें रोष पैदा हो गया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशने पर पास के गन्ने के एक खेत में विग्रह का खंडित भाग मिल गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इस बारे में अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मिष्ठान्न बाबा मंदिर में स्थापित माता दुर्गाजी के विग्रह को खंडित कर अज्ञात लोगों ने उसका एक भाग गायब कर दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना हिंदू जनमानस की भावनाओं को आहत करने वाली है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें