फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अपहरण के आरोपी के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी

विज्ञापन
मदनापुर में पीड़ित परिवार ने अपहरण के आरोपी के घर आगजनी कर दी। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवती के परिजन ने अपहरण करने वाले युवक के घर में बुधवार को तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। पुलिस के पहुंचने से पहले काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन

23 जून को एक गांव की रहने वाली महिला की बेटी का एक युवक ने अपहरण कर लिया था। महिला ने थाने में दी तहरीर में गांव के ही युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया था कि बेटी घर में रखे दो लाख रुपये भी साथ ले गई है। रुपया उसके भाई ने खेत बेचकर रखे थे। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बुधवार शाम नाराज युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ कर दी। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आगजनी मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें