फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो कारों से लीथियम बैटरी सहित कीमती सामान चोरी

Tue, 31 Dec 2024 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में बड़ागांव में जिला पंचायत सदस्य की कार के टूटे शीशे। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
पुवायां। चोरों ने बड़ागांव और पुवायां कस्बे में रविवार रात दो कारों से लीथियम बैटरी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी के पति पंकज कुमार ने बताया कि उनकी कार घर के सामने खड़ी थी। रविवार रात अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर लीथियम बैटरी सहित तमाम सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह चोरी का पता चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पंकज कुमार ने बताया कि लीथियम बैटरी काफी महंगी होती है।
उधर, नगर के मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी रामकिशोर ने बताया कि वह अपनी कार निगोही रोड पर टिनशेड में खड़ी करते हैं। रविवार रात चोरों ने कार के शीशे तोड़कर लीथियम बैटरी और दस्तावेज आदि चोरी कर लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के पति ने फोन कर चोरी की जानकारी दी है। रामकिशोर की तहरीर मिली है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य की कार से चोरी के मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें