शाहजहांपुर में जेल अधीक्षक की बगल वाली सीट पर बैठीं वैष्णवी व जोया फातिमा। स्रोत: जेल
शाहजहांपुर। जिला कारागार में मिशन शक्ति 5.0 के तहत लीड काॅन्वेंट स्कूल की छात्रा वैष्णवी सक्सेना को एक दिन के लिए जेल अधीक्षक और जोया फातिमा को सह जेल अधीक्षक बनाया गया। दोनों ने कार्यभार संभालने के बाद जेल से संंबंधित विभिन्न कार्य निपटाए।
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने दोनों को कार्यभार ग्रहण कराया। दोनों छात्राओं ने बंदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जेल में बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर विकास सक्सेना, शालू सक्सेना, अनवर मियां,प्रधानाचार्या तराना जमाल, निदेशक मोहम्मद जमाल, शिक्षिका फराह खान आदि मौजूद रहे।