फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूटा ने समायोजन प्रक्रिया पारदर्शी करने की मांग उठाई

विज्ञापन
​कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते यूटा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने शिक्षक समायोजन/स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता तहत कराने के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार और महामंत्री हरिशंकर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के समायोजन/स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रस्तावित है। ब्लॉक बार प्रकाशित सूचियों में बड़े स्तर पर विसंगतियां हैं। इसमें सुधार की अपेक्षा है। समायोजन से पूर्व वास्तविक छात्र संख्या का भौतिक सत्यापन कराया जाए। केवल पोर्टल के आधार पर समायोजन नहीं किया जाए। सत्यापित सूची सार्वजनिक कर छात्र व शिक्षक संख्या, अतिरिक्त शिक्षकों की सूची दी जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मसरूफ अली, जिला कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज, अवनीश सिंह, अखिलेश माथुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें